Madhubani News : एसपी ने फुलपरास थाना का निरीक्षण कर दिया दिशा - निर्देश
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 13 Sep 2025 10:30 PM
एसपी योगेंद्र कुमार ने शनिवार को फुलपरास थाना का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए.
फुलपरास. एसपी योगेंद्र कुमार ने शनिवार को फुलपरास थाना का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए. एसपी ने कहा कि डीएसपी फुलपरास को क्यूआर टी टीम में 25 पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है. जिसे रात्रि को किसी विशेष गांव छापेमारी कर अपराधी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. एसपी ने थाना गुंडा पंजी में दर्ज 900 नाम दर्ज है, जिसे बारी बारी से थाना पर परेड कराने का निर्देश दिया. सीसीए 3 के तहत 30 अपराधियों का प्रस्ताव दिया गया है, लेकिन 20 और अपराधियों का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया. कहा कि सूचना थी कि क्षेत्र का एक वांछित अपराधी को बेल होने की संभावना को देखते हुए उसके विरुद्ध सीसीए 12 के एक वांछित अपराधी का प्रस्ताव डीएम को भेजा गया है. प्रस्ताव की स्वीकृति होते ही उसे अगले एक वर्ष तक जेल में ही रहना पड़ेगा. एसपी ने कहा कि चुनाव को देखते हुए निरोधात्मक कार्रवाई के तहत 260 लोगो का बंध पत्र भरवाया गया है. लेकिन ढाई सौ और लोगो से बंध पत्र भरवाने का निर्देश दिया गया है. आठ सौ लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए सभी अनुसंधानक को एक सप्ताह के अंदर अनुसंधान पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर डीएसपी फुलपरास अमित कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा, थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










