पटना में हुए भीषण सड़क हादसे में मधुबनी के दामाद व ससुर की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Apr 2024 9:08 PM
पटना में भीषण सड़क हादसे में ससुद व दामाद की एक साथ मौत हो गयी.
हरलाखी . पटना में हुई भीषण सड़क हादसे में मधुबनी के ससुद व दामाद की एक साथ मौत हो गयी. मृतक की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के बेता परसा गांव वार्ड 4 निवासी नीरस दास के 32 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत दास व मृतक के ससुर नेपाल के जनकपुर निवासी लक्ष्मण दास के रुप में की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत इंद्रजीत दास जनकपुर में अपने ससुर के कपड़ा दुकान में काम करता था. वह विगत गुरुवार को ससुर के साथ कपड़े की खरीदारी करने दिल्ली गया. जहां से कपड़ा की खरीदारी कर मंगलवार की अहले सुबह ट्रेन से पटना स्टेशन पहुंचा. फिर टेंपों पकड़ कर बस स्टैंड जा रहा था. इसी दौरान पटना कंकड़बाग एरिया के न्यू बाईपास रामलखन पथ पर मेट्रो कार्य में लगे एक क्रेन से टेंपो का आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें सवार सात लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि टेंपो के फरखच्चे उड़ गये. इस घटना में ससुर दामाद की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. स्थानीय मो. मुस्तफा व मो. मन्नान ने जानकारी देते हुए कहा कि मृत युवक को दो पुत्र है. वह काफी गरीब परिवार है. इधर, घटना की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रोते- रोते बुरा हाल हो रहा है. समाचार प्रेषण तक पोस्टमार्टम के बाद शव घर नहीं पहुंचा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










