लदनियां में 18 से 20 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय मिथिला लोक उत्सव

Updated:
विज्ञापन
18 जुलाई से होगा तीन दिवसीय मिथिला लोक उत्सव का आयोजन

आदर्श महिला मंडल, लड़ुगामा द्वारा 18 से 20 जुलाई तक लदनियां में तीन दिवसीय मिथिला लोक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस भव्य समारोह में लोकगीत, विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य और नाटकों का मंचन देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

Mithila Lok Utsav: सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था आदर्श महिला मंडल, लड़ुगामा की ओर से संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में कल्चर फंक्शन एंड प्रोडक्शन ग्रांट स्कीम के तहत 18 से 20 जुलाई तक तीन दिवसीय मिथिला लोक उत्सव का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम लदनियां स्थित पिपराही बाजार के गायत्री विवाह भवन में होगा.

यह भी पढ़ें: मधुबनी में डेंगू नियंत्रण को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक आज, कई विभाग होंगे शामिल

पहले दिन होगा गीत-संगीत कार्यक्रम

उत्सव के पहले दिन 18 जुलाई को संजय कुमार मिश्रा के निर्देशन में गीत-संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दी जाएंगी.

दूसरे दिन दिखेगी कई राज्यों की लोक संस्कृति

19 जुलाई को रवि रंजन कुमार के निर्देशन में मैथिली, भोजपुरी, मगही और अवधी के साथ-साथ हरियाणा और राजस्थान के प्रमुख लोकनृत्यों की प्रस्तुति होगी.

अंतिम दिन होगा नाटकों का मंचन

उत्सव के अंतिम दिन 20 जुलाई को स्तुति कुमारी के निर्देशन में बादल सरकार लिखित नाटक 'सारी रात' तथा फणीश्वर नाथ रेणु की प्रसिद्ध कृति 'रसप्रिया' का मंचन किया जाएगा.

कई राज्यों के कलाकार होंगे शामिल

संस्था के अध्यक्ष रवि रंजन कुमार ने बताया कि इस सांस्कृतिक आयोजन में बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा अन्य राज्यों के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे. उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर मिथिला की समृद्ध लोक संस्कृति का आनंद लेने की अपील की.


विज्ञापन
Nagendra Nath Jha

लेखक के बारे में

By Nagendra Nath Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन