ePaper

Madhubani News : बिस्फी के हनुमाननगर के लालबाबू चर्चित हत्याकांड मामले का शूटर गिरफ्तार

Updated at : 25 Jun 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : बिस्फी के हनुमाननगर के लालबाबू चर्चित हत्याकांड मामले का शूटर गिरफ्तार

नुमंडल के बिस्फी थाना के हनुमाननगर निवासी लालबाबू चर्चित हत्याकांड का हायर किये गये शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का पूरी तरह उद्भेदन करने का दावा किया है.

विज्ञापन

बेनीपट्टी

. नुमंडल के बिस्फी थाना के हनुमाननगर निवासी लालबाबू चर्चित हत्याकांड का हायर किये गये शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का पूरी तरह उद्भेदन करने का दावा किया है. पकड़े गये आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना के जज्वार ओपी के अन्यायपुर निवासी चंदन चौधरी के रूप में हुई. पकड़ा गया आरोपी बतौर शूटर के रूप में 40 हजार रुपये में हायर किया गया था. जिसके साथ मिलकर मुख्य आरोपी रितेश यादव ने बीते वर्ष 27 अगस्त को भोज खाकर आने के दौरान लालबाबू को सूने चौक पर घेरकर करीब 12 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर गंभीर जख्मी से जख्मी कर दिया था. इलाज के लिये ले जाने के दौरान लालबाबू यादव की मौत हो गयी थी.

घटना के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के क्रम में मुख्य आरोपी रितेश यादव ने चंदन चौधरी को हायर किये जाने की बात बताई थी. तब से पुलिस आरोपी चंदन की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन आरोपी चंदन करीब 10 महीने से फरार चल रहा था. ये बातें बेनीपट्टी डीएसपी कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीपीओ अमित कुमार ने प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने बताया कि घटना के बाद लालबाबू को मुख्य आरोपी रितेश यादव ने गोली मारी थी. रितेश यादव के साथ जमीन विवाद को लेकर पहले से ही दुश्मनी चल थी. रितेश ने पहले भी कई बार लालबाबू को मारने का प्लान बनाया था. जिसके लिये उसने इस शूटर को भी हायर किया था. उधर, घटना के बाद मृतक लालबाबू के पिता रामदेव यादव के फर्द बयान के आधार पर बिस्फी थाना में रितेश यादव व अन्य के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. लालबाबू द्वारा दिये गये मृत्यु से बयान व प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी रितेश को गिरफ्तार कर लिया था. उसने पूछताछ के दौरान अपने स्वीकारोक्ति बयान में मुजफ्फरपुर जिले के शूटर चंदन चौधरी को बुलाकर लालबाबू की हत्या कराने की बात कही थी. उसी के आधार पर नाम व पता का सत्यापन किया गया. फिर गुप्त सूचना के आधार पर कमतौल दरभंगा के बीच मुख्य सड़क से चंदन को गिरफ्तार कर लिया गया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चंदन ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि प्राथमिकी अभियुक्त रितेश ने अपने गांव के लालबाबू यादव की हत्या करने के लिये उससे 40 हजार रुपये में बात की थी. जिसमें से 20 हजार रुपये एडवांस लिया था और हनुमाननगर हजार लालबाबू यादव की हत्या कर दी थी. उन्होंने यह भी बताया कि घटना की साजिश मुख्य आरोपी के चचेरे भाई सचिन यादव के घर पर इस हत्याकांड की योजना बनाई गई थी. इसलिए इस कांड में रितेश व सचिन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. हत्या में प्रयुक्त हथियार आदि भी उसी समय बरामद कर लिये गये थे. इस घटना में संलिप्त गिरफ्तार शूटर ही बचा हुआ था. जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है. पकड़े गये शूटर के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी पहले से ही दर्ज है. साथ ही सकरी थाना में भी लूट की प्राथमिकी पहले से दर्ज है. छापेमारी टीम में बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, पीएसआइ महादेव साहू, एएसआइ टिंकू कुमार सिंह, हवालदार जनक किशोर पासवान व महिला सिपाही रीना कुमारी भी शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन