Madhubani News : संदेहास्पद स्थिति में सात वर्षीय बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : संदेहास्पद स्थिति में सात वर्षीय बच्चे की मौत

थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में शुक्रवार को संदेहास्पद स्थिति में आर्यन कुमार (07) की मौत गयी.

विज्ञापन

फुलपरास (मधुबनी). थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में शुक्रवार को संदेहास्पद स्थिति में आर्यन कुमार (07) की मौत गयी. इस मामले में पुलिस स्पष्ट रूप से कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. आर्यन की मौत को लेकर गांव में कई प्रकार की बातें हो रही हैं. कुछ का कहना है कि दो बच्चों के हाथ कहीं से एक पिस्टल लग गयी. इसमें खेल-खेल के दौरान अचानक गोली फायरिंग हो गयी. गोली आर्यन को लगी. इससे उसकी मौत हो गयी. कुछ ग्रामीणों का कहना है कि उसके घर के पास ही एनएच 27 पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को देखने आर्यन सहित अन्य बच्चे गए थे. वहां पिस्टल गिरी थी. उसे बच्चों ने उठा लिया. देखने के दौरान फायर हो गया जो आर्यन को लगा. जानकारी पर पुलिस ने पहुंचकर तहकीकात की. पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि घर के छज्जा से गिरने से आर्यन की मौत हो गई.

थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने गोली लगने से मौत होने की बात से इंकार करते हुए कहा कि मृतक की माता एवं ग्रामीण एवं जनप्रीतिनिधियों ने लिखकर दिया है कि सीढ़ी पर चढ़कर घर के छज्जा से सब्जी तोड़ रहा था. जिससे गिरने पर बेहोशी की हालत में परिजनों द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल लाए. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी. हालांकि पुलिस ने कहा है कि मृतक के घर से कुछ दूरी पर झाड़ी से पुलिस ने एक जंग लगा हुआ देशी कट्टा बरामद किया है. पुलिस सभी बिन्दुओ की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन