ePaper

Madhubani News :कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण हुई द्वितीय चरण की सिपाही भर्ती परीक्षा

Updated at : 12 Aug 2024 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News :

Madhubani News :

Madhubani News : द्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित द्वितीय चरण की सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार को सदर अनुमंडल क्षेत्र के 9 केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

Madhubani News : केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित द्वितीय चरण की सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार को सदर अनुमंडल क्षेत्र के 9 केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. सदर एसडीओ अश्विनी कुमार ने कहा है कि परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया गया. कड़ी सुरक्षा में 9 परीक्षा पर एकल पाली में सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा दिन के 12 से 2 बजे दिन तक ली गयी. परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम 9:30 बजे पूर्वाह्न में निर्धारित की गई थी. परीक्षा में 7420 अभ्यर्थियों को शामिल होना था. इनमें से 5746 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया. 2674 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाये गये.

Madhubani News : 9 परीक्षा केंद्रों पर 4746 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल

पहले चरण के परीक्षा के लिए गुरुवार को जिला में 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमें आरके कॉलेज परीक्षा केंद्र में 1560 अभ्यर्थियों में से 1002 अभ्यर्थी, रिजनल सेकेंडरी स्कूल सप्ता में 960 अभ्यर्थियों में से 580, इंडियन पब्लिक स्कूल स्टेडियम रोड में 864 अभ्यर्थियों में से 551, पोल स्टार जीवछ में 850 अभ्यर्थियों में से 531, जेएन कॉलेज में 750 अभ्यर्थियों में से 489, प्लस टू मनमोहन हाई स्कूल रामपट्टी में 720 अभ्यर्थियों में से 504, डीएनवाई कॉलेज में 700 अभ्यर्थियों में से 488, आरपीडीजे प्लस टू उच्च विद्यालय जितवारपुर में 516 अभ्यर्थियों में से 321 व वाटसन उच्च विद्यालय में 500 अभ्यर्थियों में से 320 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए.

Also Read : Madhubani News : कमरे के अभाव में बरामदे पर बैठकर पढ़ाई करते हैं छात्र

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन