Madhubani News : स्वतंत्रता दिवस के लिए कलाकारों की हुई स्क्रीनिंग

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : स्वतंत्रता दिवस के लिए कलाकारों की हुई स्क्रीनिंग

स्वतंत्रता दिवस की शाम आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी के मद्देनजर कलाकारों की स्क्रीनिंग की गई.

विज्ञापन

मधुबनी. नगर भवन में मंगलवार को नगर निगम के आयुक्त अनिल चौधरी की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस की शाम आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी के मद्देनजर कलाकारों की स्क्रीनिंग की गई. विदित हो कि जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा जारी निर्देश के आलोक में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है. 15 अगस्त की शाम आयोजित होने वाले समारोह की स्क्रीनिंग के लिए जिले से आए 67 प्रस्तुतियों का अवलोकन किया गया. जिसमे से चुने गये कलाकारों द्वारा 15 अगस्त की शाम 6 बजे से नगर भवन में प्रस्तुति दी जाएंगी. इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार, डॉ. अभिषेक कुमार, शिवनारायण मिश्र, मधु कुमारी, प्रेरणा कुमारी, अर्चना कुमारी ने पैनल की भूमिका निभाई. स्क्रीनिंग में तारा शर्मा, आराध्या, शीतल मिश्रा, मनीष कुमार, मो. इस्मतुल्लाह गुलाब, सुजीत कुमार, उज्ज्वल झा, अमरेश झा अंशु भी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन