Madhubani News : स्वच्छता पर्यवेक्षकों की हड़ताल 12 वें दिन भी जारी

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 07 Sep 2025 9:44 PM

विज्ञापन

आठ सूत्री मांगें पूरी कराने के लिए स्वच्छता पर्यवेक्षक की हड़ताल 12 वें दिन भी जारी रही.

विज्ञापन

बिस्फी. आठ सूत्री मांगें पूरी कराने के लिए स्वच्छता पर्यवेक्षक की हड़ताल 12 वें दिन भी जारी रही. इस कारण गांव के सार्वजनिक स्थल पर, चौक चौराहा पर गंदगी का अंबार लगा है. नूरचक पंचायत के पर्यवेक्षक मो. अनवर परवेज ने बताया कि सरकार ने स्वच्छता पर्यवेक्षकों को अंशकालिक कमी का दर्जा दे दिया है, जबकि पूरे दिन काम लिया जाता है. इसके विरोध में संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. उन्होंने बताया कि सरकार की सौतेला व्यवहार से स्वच्छता पर्यवेक्षक व स्वच्छता कर्मियों में नाराजगी है. प्रखंड क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत में स्वच्छता पर्यवेक्षक व कर्मी द्वारा लगातार हड़ताल जारी रहने से सड़क किनारे तथा चौक चौराहे पर कचरा का जमावड़ा देखा जा सकता है. विभिन्न मांगों के लिए पटना में भी आंदोलन किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन