Madhubani News : ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने यात्री का बैग सुरक्षित लौटाया

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 31 Oct 2025 9:41 PM

विज्ञापन

ऑपरेशन अमानत अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता से एक यात्री का खोया हुआ बैग सुरक्षित उसके परिजन को सौंपा गया.

विज्ञापन

लखनौर. ऑपरेशन अमानत अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता से एक यात्री का खोया हुआ बैग सुरक्षित उसके परिजन को सौंपा गया. बताया जा रहा है कि रेल मदद रेफरेंस नंबर 2025103101520 के तहत गाड़ी संख्या 05580 के झंझारपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर सुबह 06:58 बजे आगमन के दौरान कोच एम 9 बर्थ संख्या 17 से आरक्षी विद्यानंद ठाकुर ने एक ग्रे रंग का पिट्ठू बैग बरामद किया. काफी खोजबीन के बावजूद जब कोई दावेदार नहीं मिला तो बैग को सुरक्षित रूप से आरपीएफ ओपी झंझारपुर में जमा किया गया. शिकायतकर्ता को मोबाइल से सूचना दी गई. सूचना मिलने पर आरजू गोस्वामी, पिता रमेश गोस्वामी, ग्राम महथा, थाना लदनिया, जिला मधुबनी ओपी झंझारपुर पहुंचे. उन्होंने बताया कि उक्त बैग उनके भाई आलोक कुमार का है. उन्होंने यात्रा टिकट पीएनआर नंबर 2344223197 मुरादाबाद से जनकपुर मोबाइल में दिखाया. पहचान और लिखित आवेदन के बाद आरपीएफ ने ग्रे रंग का बैग जिसमें थर्मस, मोबाइल चार्जर, शेविंग किट, इस्तेमाली कपड़े, बर्तन व दस्तावेज थे, सुपुर्द कर दिया. यात्री के परिजन ने आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी की सराहना करते हुए रेल मदद की सेवा की प्रशंसा की. आरपीएफ थानाघ्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा बैग को उनके भाई को सुपुर्द करवाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन