Madhubani News : आठ घंटे तक पुलिस हिरासत में रही राजद नेत्री प्रिया राज
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 01 Nov 2025 9:41 PM
हरलाखी विधानसभा सभा अंतर्गत मनोहरपुर निवासी राजद नेत्री प्रिया राज को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले हिरासत में ले लिया गया.
हरलाखी. हरलाखी विधानसभा सभा अंतर्गत मनोहरपुर निवासी राजद नेत्री प्रिया राज को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले हिरासत में ले लिया गया. दरअसल, गंगौर गांव स्थित नंद लाल प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में मुख्यमंत्री का प्रस्तावित चुनावी जनसभा होना थी, लेकिन मौसम खराब रहने के चलते मुख्यमंत्री ने जनसभा को रद्द कर रोड शो किया. इससे पहले शनिवार की सुबह राजद नेत्री प्रिया राज को उसके बहन का घर सेलमपुर पंचायत अंतर्गत बोकहा गांव से साहरघाट पुलिस ने हिरासत में ले लिया. फिर मुख्यमंत्री के रोड शो हो जाने के बाद करीब आठ घंटे हिरासत में रखने के बाद पुलिस ने छोड़ दिया. करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री का मधुबनी में प्रगति यात्रा थी. जिसे लेकर प्रिया ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर विरोधाभास निकाली थी. जिसके बाद प्रशासन को भनक लगते ही प्रगति यात्रा से एक दिन पूर्व ही चौबीस घंटे के लिए हिरासत में ले लिए थे. वहीं, कुछ माह पूर्व भी प्रिया को हिरासत में लिया था. जब मुख्यमंत्री लौकहा आए हुए थे. इस संबंध में प्रिया राज का कहना है कि इस तरह का हरकत लोकतंत्र के लिए ठीक नही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










