Madhubani News : कम बारिश होने से धान की खेती हुई प्रभावित

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 05 Sep 2025 10:49 PM

विज्ञापन

कमला नदी किनारे गांव के किसान धान की फसल को लेकर चिंतित व मायूस है. हर साल किसान धान की फसल उपजाते थे. लेकिन इस बार मानसून की बेरुखी ने किसानों की उम्मीद पर पानी फेर दिया.

विज्ञापन

अंधराठाढ़ी. कमला नदी किनारे गांव के किसान धान की फसल को लेकर चिंतित व मायूस है. हर साल किसान धान की फसल उपजाते थे. लेकिन इस बार मानसून की बेरुखी ने किसानों की उम्मीद पर पानी फेर दिया. बारिश के बाद कमला नदी में बाढ़ से पूरे जल ग्रहण क्षेत्र में पानी फैल जाता था. किसान आसानी से खेतों में धान की रोपनी करते थे. लेकिन इसबार अगस्त का पूरा महिना बीत गया. सितंबर का पहला सप्ताह चल रहा है. लेकिन कमला नदी एक बार भी बहाव क्षेत्र से ऊपर उछल नहीं पाया है. पिछले पांच दशक में पहली बार धान की फसल पूरी तरह प्रभावित होता दिखाई पड़ रहा है. यह समस्या तारापट्टी, रखबाड़ी, मारन, गंगद्वार, भदुआर आदि आधा दर्जन से अधिक गांव के किसान है. किसान कृषि विभाग से जांच की मांग की है. प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि जांच करवायी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन