Madhubani News : शिविर में 13 बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का हुआ निबटारा

Updated at : 06 Mar 2025 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : शिविर में 13 बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का हुआ निबटारा

बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का एक मंच पर समाधान के लिए विद्युत विभाग एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया.

विज्ञापन

झंझारपुर. बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का एक मंच पर समाधान के लिए विद्युत विभाग एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया. मौके पर 12 शिकायतों का निदान किया गया. दरभंगा के उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के निर्देश पर झंझारपुर विद्युत कार्यालय परिसर में शिविर लगाया गया. इस दौरान विद्युत विपत्र में गलत बिलिंग आने, बकाया राशि की गलत वसूली करने, खराब मीटर, जला मीटर, विद्युत आपूर्ति में रुकावट, विद्युत आपूर्ति में हार्मोनिक्स का आना, आपूर्ति वोल्टेज संबंधी अधिकतम या लोअर की बात आने, अपर्याप्त सेवा, नये कनेक्शन में देर, कनेक्टेड लोड में बदलाव, कनेक्शन का स्थानांतरण एवं प्राक्कलन के अंतर्गत इस कार्य को किया गया. कैंप का आयोजन विद्युत विभाग की ओर से पहली बार किया गया. मनोज कुमार लाल, विकास कुमार गुप्ता, रमेश कुमार, रवींद्र कुमार एवं संजू कुमार अग्रवाल की देखरेख में जय नारायण यादव एवं रामनारायण यादव के डबल बिल की शिकायत को सुधार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन