Madhubani News : मधुबनी में आंधी, वज्रपात को लेकर रेड अलर्ट

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मौसम विभाग द्वारा 27 अप्रैल एवं अगले एक - दो दिनों तक जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवा, वर्षा एवं वज्रपात (ठनका) की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

मधुबनी.

मौसम विभाग द्वारा 27 अप्रैल एवं अगले एक – दो दिनों तक जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवा, वर्षा एवं वज्रपात (ठनका) की संभावना जताई गई है. इसको लेकर मधुबनी को रेड जोन में रखा गया है. विशेषकर मधवापुर, हरलाखी, बासोपट्टी, घोघरडीहा, बिस्फी अंचल में विशेष सतर्कता बरतने की जरुरत है. ऐसी स्थिति में वज्रपात से बचाव हेतु जिला प्रशासन, मधुबनी ने एडवाइजरी जारी की है. इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन मधुबनी आमजन से अपील की है कि वे सतर्क रहें और सुरक्षात्मक उपायों का पालन करें:

महत्वपूर्ण सुरक्षा निर्देश:

तेज हवा अथवा बिजली कड़कने की स्थिति में घर के अंदर रहें. पेड़ के नीचे, बिजली के खंभों या खुले मैदान में शरण न लें. मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग खुले में न करें. किसान भाई कृपया खेतों में कार्य करते समय मौसम की स्थिति की जानकारी रखें और खराब मौसम में कार्य स्थगित करें. मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखें, विशेषकर खुले स्थानों से दूर रखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन