Madhubani News : 154 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा कमला नदी पर आरसीसी पुल

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 21 Sep 2025 10:12 PM

विज्ञापन

प्रखंड के भदुआर माधव चौक पर बहु प्रतीक्षित भदुआर-खैरा सड़क सह पुल का शिलान्यास रविवार को बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने किया.

विज्ञापन

अंधराठाढी. प्रखंड के भदुआर माधव चौक पर बहु प्रतीक्षित भदुआर-खैरा सड़क सह पुल का शिलान्यास रविवार को बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने किया. अंधराठाढ़ी के भदुआर एवं झंझारपुर प्रखंड के खैरा के बीच 154 करोड़ की लागत से सड़क सह पुल का निर्माण कराया जायेगा. पुल के बन जाने से अंधराठाढ़ी प्रखंड एवं फुलपरास के लोगों को जिला मुख्यालय जाने में 20 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी. साथ ही अंधराठाढी प्रखंड के मैलाम, गंगद्वार एवं रखबारी के आम जनता का सीधा संपर्क प्रखंड मुख्यालय से जुड़ाव होगा. शिलान्यास कार्यक्रम में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितीन नवीन, उद्योग मंत्री नितीश मिश्रा एवं स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रीत पासवान उपस्थित हुए. शिलान्यास के बाद उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुये विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मांग पूरा होते देखकर काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. उद्योग मंत्री नितीश मिश्रा एवं पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को बधाई देता हूं. उद्योग मंत्री नितीश मिश्रा ने कहा कि 2010 से पुल निर्माण के लिए प्रयासरत था. पथ निर्माण मंत्री के अथक प्रयास एवं भारत सरकार से राशि आवंटित करवाकर यह पुल संभव हो सका है. उन्होंने बताया कि यह पुल एवं सड़क ढाई साल में पूरा कर लिया जायेगा. पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास के प्रति सकारात्मक सोच से निरंतर विकास हो रहा है. आगामी 26 सितंबर को मुख्यमंत्री द्वारा जीविका के माध्यम से हर महिला के खाते में एकमुश्त 10 हजार रुपये की राशि भेजी जायेगी. उन्होने बताया कि उद्योग मंत्री निवेश के प्रति दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि बिहार में एक लाख छियासी हजार करोड राशि का विदेशी निवेश आया है. इससे बिहार का आर्थिक प्रगति में एक मील का पत्थर साबित होगा. उसके पश्चात झंझारपुर प्रखंड के खैरा में आयोजित खैरा- भदुआर घाट सड़क सह पुल के शिलान्यास स्थल पर पहुंचकर शिलान्यास किया. इस अवसर पर भारी संख्या मे एनडीए कार्यकर्ता सहित स्थानीय लोग उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन