ePaper

Madhubani News : झंझारपुर अनुमंडल मुख्यालय में होगा राजनगर विस का नामांकन

Updated at : 09 Oct 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : झंझारपुर अनुमंडल मुख्यालय में होगा राजनगर विस का नामांकन

राजनगर सुरक्षित विधानसभा का नामांकन झंझारपुर अनुमंडल मुख्यालय में होगा.

विज्ञापन

झंझारपुर. राजनगर सुरक्षित विधानसभा का नामांकन झंझारपुर अनुमंडल मुख्यालय में होगा. राजनगर सुरक्षित विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी झंझारपुर की डीसीएलआर टोनी कुमारी रहेंगे. आचार संहिता लगने के बाद राजनगर विधानसभा में आरओ के नेतृत्व में गठित विभिन्न सेक्टर मजिस्ट्रेट, थानाध्यक्ष एवं एआरओ के द्वारा पम्पलेट पोस्टर वगैरह हटाने का काम लगभग खत्म हो चुका है. युद्ध स्तर पर सैकड़ों जगह से पंपलेट पोस्टर हटाया गया है. आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन होने की बात अधिकारी करवा रहे हैं. राजनगर विधानसभा को जानिए राजनगर विधानसभा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस विधानसभा में अंधराठाढी प्रखंड का कुल 18 पंचायत एवं राजनगर प्रखंड का कुल 25 पंचायत आता है. यहां कुल मतदाता की संख्या अब तक 312190 है. जिसमें पुरुष मतदाता 165277 एवं महिला मतदाता 146911 है. थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या 15 है. कुल बूथ की संख्या 387 है. क्रीटीकल बूथ की संख्या 36 है जिसमें अंधराठाढी में यह संख्या 26 और राजनगर में यह संख्या 10 है. राजनगर विधानसभा सहित मधुबनी जिला के अन्य विधानसभा में दूसरे चरण में मतदान है. इन विधान सभाओं में 13 से 20 अक्टूबर तक नामांकन होगा. संवीक्षा 21 अक्टूबर को होगी. नामवापसी 23 अक्टूबर को होगा. 11 नवंबर को चुनाव होगा और 14 नवंबर को मतगणना होगी. चुनाव में विधि व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए अर्द्धसैनिक बल आना प्रारंभ हो गया. राजनगर विधानसभा के मध्य विद्यालय रूद्रपुर एवं राजेश्वर महंथ गिरि जमा दो उच्च विद्यालय में एक एक बटालिएन एसएसबी के जवान अपने कमांडेंट के नेतृत्व में पहुंच चुका है. जिसका उपयोग स्थानीय प्रशासन रूट मार्च वगैरह में करना भी प्रारंभ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन