Madhubani News : राजा ठाकुर को बने जिला संयोजक

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 26 Sep 2025 10:22 PM

विज्ञापन

बिहार विधान परिषद में भाजपा की ओर से आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती एवं संकल्प कार्यक्रम के अवसर पर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का गठन किया गया.

विज्ञापन

मधुबनी.: बिहार विधान परिषद में भाजपा की ओर से आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती एवं संकल्प कार्यक्रम के अवसर पर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का गठन किया गया. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने मधुबनी जिला के राजा ठाकुर को जिला संयोजक बनाया है. राजा ठाकुर को नियुक्ति पत्र दिया गया. इस अवसर पर राजा ठाकुर ने कहा कि बिहार विधान परिषद भवन में संकल्प लेता हूं कि अति पिछड़ों की आवाज को बुलंद करूंगा. इसके लिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेता व नाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री भीकू भाई डलसानिया, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा एवं रणजीत यादव के प्रति आभार प्रकट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन