Madhubani News : दो दिनों से रूक - रूककर हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से रूक - रूककर हो रही बारिश से जिला मुख्यालय के मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

विज्ञापन

मधुबनी.

पिछले दो दिनों से रूक – रूककर हो रही बारिश से जिला मुख्यालय के मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. पानी के बहाव के स्रोत कैनाल व नाला जाम रहने से कई मोहल्ले के जल निकासी की समस्या गंभीर हो गयी है. आलम यह है कि सड़कों पर घुटने भर पानी व कीचड़ लगा हुआ है. जिससे नगर निगम की जल निकासी की व्यवस्था की पोल खुल गयी है.

शहर की कई मुख्य सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाने से लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. नगर निगम क्षेत्र के आदर्श नगर, विनोदानंद कॉलोनी, गौशाला मोहल्ला, नोनिया टोली, हनुमान बाग, मंगरौनी, धोबिया टोली, भौआड़ा, प्रोफेसर कॉलोनी, सहित दर्जन पर मोहल्ले में जल जमाव के कारण इन मोहल्ले में रहने वाले लोगों का जीना मुहाल हो गया है. खासकर शहर के बीएन झा कॉलोनी में जल जमाव से स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी ही रही है. कई बच्चे जल जमाव के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे हैं. स्थानीय नवल कुमार झा ने कहा कि गौशाला मोहल्ला के चारों ओर जलजमाव के कारण लोगों को नारकीय माहौल में रहने को विवश होना पड़ रहा है. मोहल्ला से जल निकासी के स्रोत को ही बंद कर दिया गया है. गांधी चौक से सूड़ी स्कूल जाने वाली मुख्य सड़क पर जलजमाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. पुराने बस स्टैंड से सुमंता होटल जाने वाली सड़क पर घुटने भर पानी लगा हुआ है. वार्ड 15 के वार्ड कमिश्नर रुम्मी देवी ने कहा कि शहर की आधी आबादी का पानी राज कैनाल से रेलवे स्टेशन परिसर होकर निकलती है. लेकिन इस नाले में प्रतिदिन कचरा फेंका जाता है. नगर निगम के अधिकारियों को बार-बार आवेदन देकर नाले की सफाई के लिए मैन्युअल लेबर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है, लेकिन निगम की ओर से लेबर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. इस कारण बीएन झा कॉलोनी, गौशाला मोहल्ला, बाबू साहब चौक

की पानी का बहाव बंद है.

क्या कहते हैं अधिकारीनगर निगम के आयुक्त अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि शहर के कैनाल एवं नाले की सफाई का कार्य शुरू हो गया है. राज, किंग्स व वाटसन कैनाल की सफाई के लिए रोस्टर तैयार है. अन्य छोटे एवं बड़े नाले की सफाई के लिए भी रोस्टर बनाया गया है. जहां मैन्युअल लेबर से सफाई कराई जा रही है. शीघ्र शहर के लोगों को जल जमाव की समस्या से मुक्ति मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन