Madhubani News : मोंथा तूफान की असर : बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त
Author Gajendra kumar
Updated:
विज्ञापन

मोंथा तूफान के असर से पिछले दो दिनों से रुक – रुक कर हो रही बेमौसम बारिश व तेज हवा से जन जीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है.
विज्ञापन
मधुबनी.
मोंथा तूफान के असर से पिछले दो दिनों से रुक – रुक कर हो रही बेमौसम बारिश व तेज हवा से जन जीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है. बारिश व बूंदाबांदी का क्रम जारी रहने के कारण शहर की कई सड़कों पर जल जमाव हो गयी है. जिससे आवागमन प्रभावित हो रही है. बारिश के कारण कई मोहल्ले जल जमाव होने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. हॉस्पिटल रोड में जलजमाव होने से अस्पताल आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ऑफिसर कॉलोनी जाने वाले रास्ते में भी बारिश का पानी जमा हो जाने के कारण मुहल्ले के लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है. आदर्श नगर कॉलोनी, विनोदानंद झा कॉलोनी, तिरहुत कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी सहित अन्य कई मोहल्ला में जल जमाव ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. स्टेशन रोड के ज्योति रमन झा ने कहा कि नगर निगम प्रशासन की ओर से शहर से जल निकासी के लिए ठोस व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण जगह-जगह जल जमाव है. हॉस्पिटल रोड के दुकानदारों ने कहा कि नगर निगम द्वारा पिछले दिन हॉस्पिटल रोड से राघोनगर जाने वाले रास्ते के दोनों तरफ के नाला को जेसीबी से खोदा गया था. जिसके कारण नाले का पानी पहले से सड़क पर आ गया था. बारिश होने के बाद जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क घुटनाभर पानी जमा हो गया है. जिससे लोगों में आक्रोश है.धान की फसल बर्बाद
पिछले दो दिन से हो रही बारिश के कारण सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल बर्बाद हो गयी है. तेज हवा व बारिश के कारण धान के पौधे जमीन पर गिर गये हैं. जिससे धान की उपज बुरी तरह प्रभावित होगी. जिसे देख जिले के किसानों में मायूसी हुई है. वे अब धान की अच्छी उपज होने की उम्मीद छोड़ चुके हैं. उन्हें अब लागत भी वापस आने की संभावना नजर नहीं आ रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










