Madhubani News : देश के हर नागरिक के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे राहुल गांधी: डॉ. शकील

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 24 Aug 2025 10:34 PM

विज्ञापन

मोदी सरकार और चुनाव आयोग की साठ-गांठ से वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जा रही है.

विज्ञापन

मधुबनी. मोदी सरकार और चुनाव आयोग की साठ-गांठ से वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जा रही है. जिसमें सुधार के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व गठबंधन के नेताओं की यह यात्रा ऐतिहासिक है. ये बातें पूर्व मंत्री डॉ. शकील अहमद ने प्रेस वार्ता कर कही. उन्होंने कहा कि जनता के वोट का अधिकार ही उसका सबसे बड़ा सम्मान और शक्ति है. लेकिन मोदी साकार और चुनाव आयोग मिल कर कहीं वोट बढ़ा कर और कहीं वोट घटा कर इस सम्मान से लोगों को वंचित कर रहा है. चुनाव आयोग भाजपा से मिल कर कैसे वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कर रहा है इसका अनुमान सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता कि 2024 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में अंतिम दौर की वोटिंग 20 मई को हुई थी. विधान सभा चुनाव का मतदान वर्ष 2024 के 20 नवंबर को हुआ था. केवल 7 महीने के अंतराल में महाराष्ट्र के वर्तमान मुखमंत्री देवेंद्र फर्नांडीस के विधान सभा क्षेत्र में 29 हजार मतदाता बढ़ा दिए गए. जिस से उनकी जीत पक्की हुई. यही नहीं कर्नाटक में भी लोकसभा चुनाव में भाजपा और सहयोगी दलों के उम्मीदवार हर विधान सभा में हारते हैं. लेकिन एक ही विधान सभा में इतना वोट बना लेते हैं कि लोक सभा जीत जाते हैं. यही नहीं सुप्रीम कोर्ट में जिस तरह चुनाव आयोग अपने स्टैंड बदल रहा है उससे उसकी हालत और हास्यास्पद हो गई है. बिहार विधान सभा चुनाव से ठीक 3 महीना पहले ही बिहार में ही एसआईआर क्यों. राहुल गांधी, तेजस्वी यादव सहित गठबंधन के सभी नेता भाजपा और चुनाव आयोग के इसी वोट चोरी से प्रदेश की जनता को अवगत कराने और उनके अधिकार के लिए यह यात्रा कर रहे हैं. डॉ. अहमद ने कहा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मिथिला के पवन भूमि मधुबनी जिले में 26 अगस्त को सुपौल के रास्ते भुतहा चौक होकर प्रवेश कर फुलपरास में सभा करेंगे और खोपा होते हुए मोहना राजे टोल टैक्स से सरिसबपाही, मनीगाछी में भी लोगों से मिलेंगे. साथ ही सकरी में लोगों से मिलते हुए दरभंगा जिले की जीवछ घाट में रात्रि विश्राम करेंगे. कार्यक्रम में बेनीपट्टी के पूर्व विधायक भावना झा, जिलाध्यक्ष सुबोध मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलांबर झा, दीपक सिंह, रामएकबाल पासवान, मो. शब्बीर, इम्तियाज नूरानी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्रा, कृष्ण कांत झा गुड्डू, प्रो. विनोद सिंह , मो. रहन , मो. अनायतुल्लाह खान मुन्ना , अनुरंजन सिंह, आभा पांडेय, पवन कुमार यादव, आलोक कुमार झा, बिमल चौधरी , विमल यादव , सत्येंद्र पासवान , अजय राय , कौशल किशोर चौधरी , मो. शकील , मो. साबिर , अकील अंजुम , अविनाश झा, शिवचंद्र झा, सुल्तान अहमद शमसी, सुरेंद्र महतो, अमन झा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन