Madhubani News : 3.21 करोड़ की लागत से विकसित होगा राधा -कृष्ण मंदिर
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 02 Sep 2025 10:11 PM
प्रखंड के चनौरागोठ स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर एवं आस पास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा.
झंझारपुर. प्रखंड के चनौरागोठ स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर एवं आस पास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा. पर्यटन विभाग ने इस मंदिर के अगल-बगल पर्यटन सुविधा बढ़ाने के लिए 3 करोड़ 21 लाख 57,800 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है. निर्माण कार्य एक वर्ष के अंदर पूरा होना है. चालू वित्तीय वर्ष 2025 -26 में प्रथम किस्त के रूप में 1 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि निकालने और उसे खर्च करने की स्वीकृति आदेश भी जारी कर दी है. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक ने प्राक्कलन की राशि विभाग को उपलब्ध करायी है. इस मंदिर के अगल-बगल पर्यटन सुविधा बढ़ाने के लिए उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा काफी दिनों से प्रयास कर रहे थे. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने 2 जून 2025 को तकनीकी अनुमोदन प्रदान किया था. कुछ दिनों के लिए नीतीश मिश्रा पर्यटन मंत्री थे. बताया गया कि योजना का क्रियान्वयन में बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा ही किया जाना है. इस योजना के अंतर्गत मंदिर कैंपस में बहुउद्देशीय हॉल, चहारदीवारी का निर्माण, प्रवेश द्वार, आधुनिक शौचालय ब्लॉक का निर्माण, लैंडस्कैपिंग के अलावे एमइपी सर्विस भी प्रस्तावित कार्य में शामिल किया गया है. पर्यटन विभाग के विशेष सचिव के पत्र के अनुसार राशि के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी पर्यटन विभाग के उपनिदेशक लीना कुमारी को बनाया गया है. श्री राधा कृष्ण मंदिर काफी पौराणिक है. इस मंदिर के 3.21 करोड की लागत से विकसित करने की सूचना से आम लोगों में काफी हर्ष का माहौल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










