Madhubani News : कैथीनियां पंचायत सरकार भवन में जनसंवाद कार्यक्रम

Published at :29 Jan 2025 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : कैथीनियां पंचायत सरकार भवन में जनसंवाद कार्यक्रम

जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा कैथीनियां पंचायत सरकार भवन पर पहुंचे.

विज्ञापन

लखनौर. प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में बुधवार को जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा कैथीनियां पंचायत सरकार भवन पर पहुंचे. मौके पर मुखिया कौशल्या देवी, बीडीओ डॉ. विमल कुमार, अंचल अधिकारी रीतू सोनी के अलावे विभिन्न विभागों के अधिकारियों से पंचायत सरकार भवन में निष्पादित होने वाले कार्यों की जानकारी ली. जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रत्येक प्रखंड के एक पंचायत में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. जिसमें सभी विभागों के अधिकारी कैंप लगाकर लोगों के समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त करते हैं. आवेदन का दो दिन के भीतर जांच कर एक सप्ताह के भीतर निष्पादित कर दिया जाता है. लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है. डीएम ने बीडीओ से कैंप में विभिन्न विभागों के उपस्थिति की जानकारी प्राप्त की. खासकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर हो रहे कार्य के बारे में जानकारी मांगी. राशन कार्ड के आवेदन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की. मनरेगा द्वारा जॉब कार्ड बनाने के अलावा अंचल से संबंधित सभी कार्यों का निष्पादन पंचायत सरकार भवन में हर हाल में संपादित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी पंचायत सरकार भवन की स्थिति को चुस्त दुरुस्त और सुदृढ़ करें. यहां लोक सेवाओं के अधिकार से संबंधित सभी कार्यों का निष्पादन ससमय करना है. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मौके पर आरटीपीएस कर्मी, विभिन्न पंचायत के पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन