Madhubani News : 17 सूत्रों मांगें पूरी कराने के लिए राजस्व कर्मचारियों का धरना जारी

नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी काली पटी लगाकर 17 सूत्रों मांगें पूरी कराने के लिए बीते 4 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं.
सकरी. अंचल कार्यालय पंडौल के परिसर में सभी नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी कालर पटी लगाकर 17 सूत्रों मांगें पूरी कराने के लिए बीते 4 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं. बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ ( महासंघ गोप गुट से संबद्ध) के तत्वावधान में हड़ताल पर हैं. राजस्व कर्मचारी मौखिक एवं लिखित रूप से विभाग के पदाधिकारी व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री के समक्ष मांगें रखी, लेकिन मांगे नहीं माने जाने पर 9 फरवरी को पटना में दिया. नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी गृह जिला में पदस्थापन करने, कार्य एवं योग्यता के आधार पर वेतन सुधार करते हुए ग्रेड वेतन में परिवर्तन करने की मांग कर रहे हैं. नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी एवं पुराने वंचित राजस्व कर्मचारी को यथाशीघ्र सेवा संपुष्टि कराने, अतिरिक्त पंचायतों का प्रभार हटाने एवं उन्हें राजस्व के अलावा अन्य किसी कार्य में नहीं लगाये जाने की मांग शामिल है. अनिश्चित कालीन धरना पर राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार, नरेंद्र कुमार शर्मा, किशन कुमार सहनी, शाहान रफी, रवि कुमार, राजेश कुमार, रेखा कुमारी, नवदीप कुमार, प्रवीण कुमार, सुबोध कुमार पासवान सहित दर्जनों नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




