Madhubani News : विजय दिवस के रूप में मना वीर कुंवर सिंह का शौर्य दिवस पखवाड़ा

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

खजौली बाजार स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह चौक पर शुक्रवार को बाबू वीर कुंवर सिंह चेतना मंच के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह का शौर्य दिवस पखवाड़ा विजय दिवस के रूप में मनाया गया.

विज्ञापन

खजौली. खजौली बाजार स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह चौक पर शुक्रवार को बाबू वीर कुंवर सिंह चेतना मंच के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह का शौर्य दिवस पखवाड़ा विजय दिवस के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व चेतना मंच के संयोजक संजय कुमार सिंह एवं संचालन युवा नेता कुंदन कुमार सिंह ने किया. बाबू वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया. साथ ही सभी लोगों ने कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले के विरोध में नारा लगा श्रद्धांजलि अर्पित की. देवेंद्र प्रसाद उर्फ मुन्ना चौधरी ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह की वीर गाथा भारत के इतिहास के पन्नों में अंकित रहेगा. दिलजीत सिंह उर्फ बबलु सिंह ने कहा कि कुंवर सिंह 80 वर्ष के अवस्था में भी मानसिक और शारीरिक रूप से नौजवान थे. मौके पर पंसस श्रीनाथ नागमणि सिंह, करणी सेना के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सागर सिंह, ध्रुव नारायण सिंह, तपेद्र सिंह, राजेश कुमार सिंह उर्फ राजा सिंह, उदन सिंह, चंदन सिंह, मुकेश सिंह, रंजीत सिंह, सोनू सिंह, गुटलु सिंह, पवन सिंह, प्रिंस सिंह, सुजीत सिंह, विकास सिंह, बिट्टू सिंह, लव सिंह, कुश सिंह, आदित्य सिंह, राजू सिंह, आयुष सिंह, अरुण सिंह, सुधांशु सिंह, रजनीश सिंह, अर्जुन सिंह, रजनीश सिंह, रोशन सिंह, सौरभ सिंह, सन्नी सिंह उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन