Madhubani News : मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह के लिए निकाली शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह के लिए निकाली शोभायात्रा

41वां मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह के अवसर पर संसार पोखरा चौक स्थित विद्यापति स्मारक से विद्यापति चौक तक शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. कटैया रोड स्थित विवाह भवन में मिथिलांचल सर्वांगीण विकास संस्थान के तत्वावधान में 3 दिवसीय 41वां मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह के अवसर पर संसार पोखरा चौक स्थित विद्यापति स्मारक से विद्यापति चौक तक शोभायात्रा निकाली गयी. इस दौरान संसार पोखरा चौक स्थित विद्यापति स्मारक एवं विद्यापति चौक स्थित विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. संस्थान की ओर से मां जानकी शोभा यात्रा व विद्यापति स्मारक पर माल्यार्पण कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों को मिथिला के पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार सम्मानित किया गया. शोभायात्रा में संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष अमरनाथ झा भोलन, डॉ. नवीन झा, शत्रुधन झा, संतोष झा कन्हैया, सुजीत मिश्र, नथुनी राम, बीरबल पंजियार, मोती मिश्र, कमलकांत झा, वार्ड पार्षद कार्तिक कुमार झा राजा, हर्षनारायण झा, विवेकानंद मिश्र व वरिष्ठ पत्रकार विद्याधर झा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन