Madhubani News : नेपाल के जलेश्वर जेल से फरार कैदी झंझारपुर में गिरफ्तार, नेपाल पुलिस को सौंपा
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 13 Sep 2025 10:17 PM
नेपाल में आंदोलन के बाद जेल से फरार एक कैदी को झंझारपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लदनिया पुलिस के सहयोग से नेपाल पुलिस को सौंपा है.
झंझारपुर. नेपाल में आंदोलन के बाद जेल से फरार एक कैदी को झंझारपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लदनिया पुलिस के सहयोग से नेपाल पुलिस को सौंपा है. नेपाल के जलेश्वर जेल से फरार झंझारपुर के कन्हौली वार्ड संख्या एक के स्व छेदी साह के पुत्र गोपाल साह को झंझारपुर पुलिस ने शुक्रवार की रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. जिसे शनिवार को लदनिया थाना के सहयोग से नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया. नेपाल उग्र आंदोलन के बाद भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था पर लोगों ने सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. नेपाल में जारी आंदोलन व वहां की जेल में पहले अव्यवस्था के बीच जलेश्वर जेल से फरार कैदी भारत में प्रवेश कर अपने घर झंझारपुर के कन्हौली तक पहुंच गया था. झंझारपुर पुलिस की तत्परता से गिरफ्तार कर लिया. झंझारपुर थानाध्यक्ष सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस छापामारी में थाना के एसआइ बिहारी आलम के नेतृत्व में पुलिस बल के अलावे चौकीदार मो. साबिर, रामविलास मंडल, विजय कुमार ने छापामारी कर गिरफ्तार कर उसे नेपाली पुलिस को सौंप दिया..
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










