Madhubani News : मतगणना केंद्र पर बिजली आपूर्ति के लिए विभाग की तैयारी पूरी

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 12 Nov 2025 9:48 PM

विज्ञापन

अब मतगणना की तैयारी चल रही है.

विज्ञापन

मधुबनी. विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब मतगणना की तैयारी चल रही है. बिजली विभाग भी मतगणना केंद्र पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तैयारी कर लिया है. विभाग के कार्यपालक अभियंता मो. अरमान ने कहा कि सभी विधानसभा के मतगणना स्थल पर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर है. मतगणना रुम में बिजली आपूर्ति के लिए जांच कर ली गयी है. मतगणना के दिन विभाग के कार्यपालक अभियंता अपने नेतृत्व में सभी मतगणना केंद्र का निरीक्षण करेंगे. आपूर्ति सही तरीका से हो इसके लिए विभाग के सहायक अभियंता के साथ ही तीन कनीय अभियंता एक दर्जन मिस्त्री को मतगणना केंद्र पर लगाया गया है. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि डिविजन के सभी मिस्त्री को 11 से 14 नवंबर तक किसी भी तरह का अवकाश नहीं मिलेगा. अगर कोई मिस्त्री बिना अनुमति से अवकाश पर रहेंगे तो उसे कार्य से हटाया जाएगा. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि जिस तरह विभाग के कर्मियों ने एकजुट होकर चुनाव के समय में काम किया वह सराहनीय है. जिसके लिए सभी कर्मियों को धन्यवाद दिया. चुनाव की अंतिम प्रक्रिया मतगणना कार्य में भी निश्चित रूप से कर्मी बेहतर काम करेंगे. आरके कॉलेज मतगणना केंद्र पर शहर के जेई के साथ ही मिस्त्री कैंप कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन