Madhubani News : पोखरौनी फीडर के हाई वोल्टेज लाइन में आयी खराबी से बिजली बाधित

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 31 Oct 2025 9:51 PM

विज्ञापन

गुरुवार की रात बारिश होने के कारण पोखरौनी फीडर की हाई वोल्टेज लाइन में कई जगह इंस्ट्यूलेटर व डॉक में खराबी आ गयी.

विज्ञापन

मधुबनी. गुरुवार की रात बारिश होने के कारण पोखरौनी फीडर की हाई वोल्टेज लाइन में कई जगह इंस्ट्यूलेटर व डॉक में खराबी आ गयी. इस कारण घंटों बिजली बाधित रही. विभाग के कनीय अभियंता अनिल कुसुम ने कहा कि बारिश होने के कारण पोखरौनी फीडर में चार जगह पर 11 हजार लाइन के तार में इंस्ट्यूलेटर व डॉक पंचर हो गया. रात के समय में मिस्त्री को पोल पर चढ़कर कर फॉल्ट खोजने में परेशानी होने के कारण संतुनगर,आरके कॉलेज, टुन्नी मिश्र टोल, पोखरौनी सहित अन्य कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही. लगातार दस घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को सबसे अधिक परेशानी पानी के लिए हुई. टुन्नी मिश्र टोल के प्रदीप मिश्र ने कहा कि बिजली विभाग उपभोक्ता से सिर्फ पैसा वसूल रहा है. बारिश के समय हो या फिर गर्मी बिजली आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ी आ जाती है. श्री मिश्र ने कहा कि विभाग सिर्फ दावा करती है. लेकिन हकीकत बिल्कुल विपरीत है. कभी ट्रांसफार्मर जलने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है तो कभी इंस्ट्यूलेटर में खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन