Madhubani News : होली में हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर : डीएसपी

Updated at : 06 Mar 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : होली में हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर : डीएसपी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में गुरुवार को डीएसपी सुधीर कुमार ने थानाध्यक्षों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

फुलपरास. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में गुरुवार को डीएसपी सुधीर कुमार ने थानाध्यक्षों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. मौके पर डीएसपी ने निर्देश दिया कि होली पर्व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मानने एवं हुड़दंगियों पर विषेश नजर बनाए रखें. बताया कि किसी भी सूरत में कहीं भी शांति व्यवस्था भंग नहीं हो. उन्होंने केस को समय पर निपटाने, क्राइम कंट्रोल पर मुस्तैद रहने का निर्देश दिए. कहा कि शराब तस्कर पर पुलिस की पैनी नजर होनी चाहिए. दिवा गश्ती, रात्रि गश्ती में तेजी लाने के साथ साथ नियमित वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिए. बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा, फुलपरास थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, घोघरडीहा थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा, लौकही थानाध्यक्ष रौशन कुमार, अंधरामठ थानाध्यक्ष सदन राम, नरहिया थानाध्यक्ष रौशन कुमार, खुटौना थानाध्यक्ष नितीश कुमार, लौकहा थानाध्यक्ष शंकर शरण दास एवं ललमनियां थानाध्यक्ष व रीडर सुबोध कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन