Madhubani News : सरकारी विद्यालयों के कक्ष में महापुरुषों की लगेगी तस्वीर

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 23 Oct 2025 10:24 PM

विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब पहली कक्षा से ही देश के महापुरुषों से अवगत कराया जायेगा.

विज्ञापन

मधुबनी.

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब पहली कक्षा से ही देश के महापुरुषों से अवगत कराया जायेगा. इसके लिए सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से ही सभी क्लास में महापुरुषों की तस्वीर लगायी जायेगी. इससे पहले स्कूलों में केवल प्रधानाध्यापक के कक्ष में ही महापुरुषों का फोटो लगाने का निर्देश था. इसके साथ ही स्कूलों में महापुरुषों की जयंती व पुण्य तिथि पर कक्षा में फोटो लगाने के साथ ही विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा.

स्कूलों में बनेगा शैक्षणिक माहौल

इस अवसर पर क्लास टीचर्स बच्चों को महापुरुषों द्वारा देश और समाज में दिये गये योगदान की जानकारी देते हुए उनकी गौरव गाथा की चर्चा करेंगे. इससे संबंधित बच्चों से सवाल भी पूछे जायेंगे. आधुनिक युग में बच्चों को साहित्य और समाज के उत्थान के लिए किये गये महत्वपूर्ण कार्यों से अवगत कराना है.स्कूलों में शैक्षणिक माहौल स्थापित करने के लिए प्रधानाध्यापकों की जिम्मेदारी होगी, प्रधानाध्यापक विद्यालय के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. सर्वप्रथम नियमों का पालन प्रधानाध्यापक को करना होगा.

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में जारी किया निर्देश

इस संबंध में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने जिला शिक्षा कार्यालय को निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है. निर्देश के मुताबिक प्रधानाध्यापक को प्रतिदिन स्कूल 10 मिनट पहले पहुंचेंगे, ताकि वे देख सके कि शिक्षक और बच्चे समय पर विद्यालय पहुंच रहे है . स्कूलों में होने वाले चेतना सत्र और सफाई में स्वयं भागीदारी निभाएं. इसमें शिक्षक और क्लास मॉनीटर का सहयोग ले सकते हैं.सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को विषय की जानकारी सर्वाधिक होनी चाहिए. प्रधानाध्यापक सभी विषयों का अध्ययन करेंगे. विषय के शिक्षक की कमी रहने पर प्रधानाध्यापक कक्षा में शामिल होंगे. वर्ग कक्ष का निरीक्षण प्रधानाध्यापक नियमित रूप से करेंगे. अगर वर्ग कक्ष में किसी तरह कमी हो, तो वे अपने स्तर पर उसे दूर करने का प्रयास करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन