पिकअप चालक को नींद से उठा कर मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

बिना कारण पिकअप वैन के चालक को गोली मारने का एक मामला सामने आया है. घटना के बाद घायल चालक को उपचार के लिए सकरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां वह खतरे से बाहर बताया जाता है.

विज्ञापन

सकरी. बिना कारण पिकअप वैन के चालक को गोली मारने का एक मामला सामने आया है. घटना के बाद घायल चालक को उपचार के लिए सकरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां वह खतरे से बाहर बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार सकरी थाना क्षेत्र के नवादा में एनएच 27 पर सुबह चार बजे के करीब पिकअप वैन चालक को गोली मार कर घायल कर दिया गया. घटना कि खबर मिलते ही पुलिस घायल पिकअप चालक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया. सकरी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि चालक हैप्पी होटल के सामने दरभंगा-झंझारपुर लेन में वाहन लगा कर सोया हुआ था. सुबह करीब चार बजे पैदल पहुंचे युवक ने चालक को जगाया और गाड़ी से बाहर निकाला. चालक जैसे ही वाहन से बाहर आया. आरोपी युवक ने उसे गोली मार दी. घटना को अंजाम देकर युवक वहां से भाग निकला. घायल पिकअप चालक की पहचान बांका जिला के शंभुगंज निवासी आतिश साह के पुत्र गुलशन साह 28 वर्ष के रूप में हुई है. जिसे पुलिस ने उपचार के लिए भेज दिया. पुलिस ने लूटपाट की घटना से इंकार किया है. वहीं घायल चालक खतरे से बाहर है. थानाध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही मामला का खुलासा किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन