Madhubani News : शांति समिति ने की बैठक

अपर थानाध्यक्ष मो. शमीम की अध्यक्षता में साहरघाट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई.
मधवापुर.शांति व सद्भाव के साथ होली पर्व मनाने को लेकर साहरघाट के अपर थानाध्यक्ष मो. शमीम की अध्यक्षता में साहरघाट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में शांति व सद्भाव के साथ होली का त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया. अपर थानाध्यक्ष ने कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारे के साथ हमें त्योहार मनाना चाहिए. कहा कि नशापान करने, हुड़दंग करने व डीजे बजाने वाले संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. किसी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील की. बैठक में पीएसआइ नवीन कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




