Madhubani News : स्कूल बंद पाये जाने पर एचएम के वेतन भुगतान पर लगेगी रोक

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बिना किसी कारण के विद्यालय बंद पाए जाने पर प्रधानाध्यापक नपेंगे.

विज्ञापन

मधुबनी. निरीक्षण के दौरान बिना किसी कारण के विद्यालय बंद पाए जाने पर नपेंगे प्रधानाध्यापक. इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजकर जरूरी निर्देश दिया है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजे गये पत्र में कहा है कि ऐसी शिकायतें मिल रही है कि निरीक्षण के दौरान कई विद्यालय बंद पाये गये हैं. जो विभागीय निर्देश व नियमों के प्रतिकूल है. पत्र में कहा गया है कि बिना किसी कारण के स्कूल बंद पाये जाने पर संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक के वेतन भुगतान पर रोक लगाए. साथ ही उनपर विभागीय कार्रवाई के लिए अनुशंसा करें. यह जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी जावेद आलम ने दी. कहा है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देश से जिले के सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को अवगत करा दी गयी है. हर हाल में विभागीय निर्देश का अनुपालन किया जाएगा. साथ ही विभागीय निर्देशों का उल्लंघन करने वाले प्रधानाध्यापक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन