किसानों को पटवन की सुविधा को ले मिलेगा बिजली कनेक्शन

बिहार सरकार किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने के लिए हर खेत पानी योजना लागू की गयी है. लेकिन बोरिंग के संचालन के लिए बिजली आपूर्ति की व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है.
कार्यपालक अभियंता मो. अरमान ने कहा है कि कृषि लाइन के लिए 200 से अधिक पोल लगाया जाएगा. 700 किलोमीटर से अधिक तार भी लगाया जाएगा. कार्यपालक अभियंता ने कहा है कि किसानों को बोरिंग लगाने के लिए दो शिफ्ट में बिजली दी जाएगी. सुबह में चार घंटे कृषि फीडर से बिजली दी जाएगी. जबकि शाम के समय में भी किसानों को पटवन के लिए चार घंटे बिजली देने की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने कहा कि जून महीने के अंतिम सप्ताह तक सभी जगह बिजली दी जाएगी. ताकि किसानों को पटवन के समय में आसानी से बिजली मिल सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










