पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता राम परीक्षण चौधरी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन
भाजपा नेता निधन पर शोक

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम परीक्षण चौधरी का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से भाजपाइयों और क्षेत्रवासियों में गहरा शोक है. उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

विज्ञापन

Madhubani News: प्रखंड क्षेत्र के पथराही निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम परीक्षण चौधरी का मंगलवार को निधन हो गया. उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई.

संगठन को मजबूत बनाने में निभाई अहम भूमिका

राम परीक्षण चौधरी ने वर्षों तक गांव-गांव जाकर भाजपा की विचारधारा का प्रचार-प्रसार किया और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वे अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसेवा के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे.

भरा-पूरा परिवार छोड़ गए

अपने पीछे वे एक पुत्र बैद्यनाथ चौधरी, जो वर्तमान में सरपंच हैं, तथा चार पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं.

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

उनके निधन पर भाजपा नेता रंधीर खन्ना, मुखिया आनंद कुमार, सुरेंद्र मंडल, प्रमुख प्रमिला देवी, दीप नारायण साह, मंगल बिहारी कामत, तुलसी गुप्ता, शंकर साह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.


विज्ञापन
Tarachand Prasad

लेखक के बारे में

By Tarachand Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन