छापेमारी में 1100 बोतल कोडीन युक्त सिरप, प्रतिबंधित दवा, आभूषण एवं नेपाली एवं भारतीय करेंसी बरामद

Updated:
विज्ञापन

किसान मेडिकल स्टोर लदनियां में छापेमारी के बाद गिरफ्तार ललित कुमार एवं प्रेमजीत | Prabhat Khabar Network

लदनियां के किसान मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में 1100 बोतल कोडीन सिरप, प्रतिबंधित दवाएं और भारी मात्रा में नकदी बरामद। दो तस्कर गिरफ्तार।

विज्ञापन

लदनियां बाजार के किसान मेडिकल स्टोर पर की छापेमारी

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लदनियां

लदनियां बाजार स्थित किसान मेडिकल स्टोर में एसएसबी, औषधि निरीक्षक व लदनियां थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर मादक पदार्थ व प्रतिबंधित दवाओं के अवैध तस्करी का बड़ा खुलासा किया है. कार्रवाई के दौरान 1100 बोतल कोडीन युक्त सिरप, प्रतिबंधित दवाएं, लगभग 10 लाख रुपये के नेपाली व भारतीय मुद्रा, सोना-चांदी के आभूषण बरामद किया. इस मामले में कटहा निवासी ललित कुमार यादव तथा नेपाल के सिरहा जिला निवासी प्रेमजीत को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मुकुल रंजन कुमार सिंह ने कहा कि इस मामे में लदनियां में केस दर्ज किया गया है. तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, फेरा की धारा व फेमा की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई. इसके बाद दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में मादक पदार्थों, प्रतिबंधित दवाओं एवं अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन