Madhubani News : अब 11 अक्टूबर को होगी अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 28 Sep 2025 10:01 PM

विज्ञापन

पर्व त्योहार को देखते हुए सितंबर में विद्यालय में आयोजित होने वाले अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी(पीटीएम) की तिथि को बढ़कर अक्टूबर माह में निर्धारित किया है.

विज्ञापन

मधुबनी. पर्व त्योहार को देखते हुए सितंबर में विद्यालय में आयोजित होने वाले अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी(पीटीएम) की तिथि को बढ़कर अक्टूबर माह में निर्धारित किया है. इस संबंध में शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने अपने पत्र में कहा है कि बिहार में वार्षिक कैलेंडर के अनुसार अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन 27 सितंबर को निपुण बनेगा बिहार हमारा थीम पर सभी प्रारंभिक विद्यालय में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाना था. पर्व त्योहार को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि सितंबर एवं अक्टूबर माह का शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी को संयुक्त रूप से 11 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा. इस संगोष्ठी में कई बिंदुओं का अनुपालन सुनिश्चित करना अपेक्षित है. संयुक्त रूप से सितंबर अक्टूबर माह का अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी अक्टूबर माह के 11 अक्टूबर को सभी विद्यालयों में एक साथ आयोजित किये जाने की बात कही गई है. प्राथमिकता एवं निगरानी के संबंध में कहा गया है कि संगोष्ठी प्राथमिकता से आयोजित हो व प्रत्येक विद्यालय में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन एवं डेटा प्रविष्टि सुनिश्चित करें. संगोष्ठी की प्रगति में गति लाने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी अपने जिले में समग्र शिक्षा अभियान के क्वालिटी कोऑर्डिनेटर को इस कार्य के लिए जवाबदेही दी गयी है. संगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ प्राथमिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से एक वर्चुअल बैठक आयोजित की जाएगी. जिसमें प्रस्तावित संगोष्ठी आयोजन करने के लिए विस्तृत दिशा निर्देश साझा किए जाएंगे. अनुपालन की अनिवार्यता के संबंध में कहा गया है इस संगोष्ठी का अनुपालन सही ढंग से नहीं करने वाले जिले पर विभागीय स्तर से कार्रवाई की जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन