Madhubani News : मतदाता जागरुकता को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 07 Nov 2025 9:57 PM
जिला स्वीप कोषांग के तत्वावधान में आज नगर भवन, मधुबनी में मतदाता जागरुकता के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
मधुबनी. जिला स्वीप कोषांग के तत्वावधान में आज नगर भवन, मधुबनी में मतदाता जागरुकता के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के मद्देनज़र आम जनमानस, विशेषकर युवा वर्ग में जागरुकता फैलाना.इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं कलाकारों ने “मतदाता जागरूकता”विषय पर एक से बढ़कर एक आकर्षक एवं रंग-बिरंगी पेंटिंग्स बनाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया. प्रतिभागियों ने अपने चित्रों के माध्यम से लोकतंत्र के पर्व में अधिकाधिक मतदान की अपील की.
इस प्रतियोगिता में मिथिला चित्रकला संस्थान, इंडियन पब्लिक स्कूल, रीजिनल पब्लिक स्कूल, विवेकानंद मिशन स्कूल, डॉन बॉस्को स्कूल, डेल्ही पब्लिक स्कूल, शिवगंगा उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बलहा (बिस्फी), आंबेडकर बालिका उच्च विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, आरके कॉलेज, जेएमडीपीएल महिला महाविद्यालय, आरएन कॉलेज पंडौल, जेएन. कॉलेज मधुबनी सहित जितवारपुर एवं रांटी के प्रसिद्ध कलाकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. प्रतियोगित में पेंटिंग देखते हुए मिथिला पेंटिंग की ख्यातिलब्ध कलाकार और इस प्रतियोगिता की जज विभा दास एवं सामान्य प्रेक्षक रमेश वर्मा ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता एवं मतदाता जागरूकता के संदेश देने की कला की प्रशंसा की.
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि 37-राजनगर विधानसभा के प्रेक्षक रमेश वर्मा, पद्मश्री बऊआ देवी, पद्मश्री दुलारी देवी, पद्मश्री शिवन पासवान, विभा दास, डॉ. रानी झा, तथा प्रतीक प्रभाकर उपस्थित थे. मौके पर स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी परिमल कुमार, मीडिया कोषांग के सहायक नोडल पदाधिकारी आनंद अंकित, डीपीओ (आइसीडीएस) ललिता कुमारी, जिला समन्वयक (आइसीडीएस) स्मित प्रतीक, शिक्षिका प्रेरणा, पूनम, कामना, सुधा, वशी अख्तर, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिषेक कुमार ने किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










