Madhubani News : सड़क दुर्घटना में एक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : सड़क दुर्घटना में एक की मौत

अंधरामठ थाना क्षेत्र के रौआही गांव में गुरुवार को दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

फुलपरास. अंधरामठ थाना क्षेत्र के रौआही गांव में गुरुवार को दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान रौआही निवासी फूलचन कुमार राम 22 वर्ष के रूप में हुई, वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए दरभंगा भेज दिया गया है. यह जानकारी अंधरामठ थानाध्यक्ष विजय पासमान ने दी. बताया कि फूलचन कुमार राम एक रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे. वहीं, दूसरी बाइक सवार जो सामने से आ रहा था, इन दोनों बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें फुलचन की मौत हो गयी. वहीं, महथौर निवासी राम बाबू यादव का पुत्र भोलक यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसको निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद दरभंगा रेफर कर दिया है. शव को पोस्टमर्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन