Madhubani News : समय से राजस्व वसूली सुनिश्चित करें अधिकारी

जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में राजस्व संग्रहण सह आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक हुई.
मधुबनी. जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में राजस्व संग्रहण सह आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक हुई. मौके पर डीएम ने निर्देश दिया कि लक्ष्य के अनुरूप हर हाल में समय से राजस्व की वसूली सुनिश्चित करें. जिलाधिकारी ने बैठक से अनुपस्थित डीएफओ सहित मापतौल विभाग के सभी चार पदाधिकारियों के विरुद्ध गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. समीक्षा के क्रम में वाणिज्य कर विभाग, निबंधन विभाग, परिवहन विभाग का राजस्व संग्रहण में प्रदर्शन अच्छा पाया गया. वहीं खनन, विद्युत, नगर निगम मधुबनी, राष्ट्रीय बचत आदि का राजस्व संग्रहण संतोषजनक नहीं पाया गया. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस वित्तीय वर्ष के निर्धारित लक्ष्य को सभी संबंधित विभाग हर हाल में समय से पूरा करें. उन्होंने बैठक में उपस्थित नीलाम पत्र पदाधिकारी मयंक सिंह को निर्देश दिया कि नीलाम पत्र वादों का निष्पादन के लिए तेजी से कार्रवाई करें. उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यपालक अभियंता विद्युत मधुबनी, जयनगर एवं झंझारपुर विद्युत डिविजन को निर्देश दिया कि प्रत्येक मंगलवार की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित बैठक में अनिवार्य रूप से भाग लें. बैठक में नगर आयुक्त अनिल चौधरी, डीपीआरओ परिमल कुमार, वरीय उप समाहर्ता मयंक सिंह, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व नसीम कुमार, निशांत सहित सभी विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




