Madhubani News : प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, दिया दिशा - निर्देश

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 05 Nov 2025 9:40 PM

विज्ञापन

सेक्टर पदाधिकारी के साथ बुधवार को सिमरी मुरलियाचक, परसौनी तीसी, नरसाम सहित कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बिस्फी. प्रेक्षक आर ललिथा निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ बसंत कुमार सिंह सहित कई सेक्टर पदाधिकारी के साथ बुधवार को सिमरी मुरलियाचक, परसौनी तीसी, नरसाम सहित कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान आदर्श मतदान केंद्र, क्रिटिकल मतदान केंद्र के साथ मतदान केंद्र पर उपलब्ध आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं के संबंध में भौतिक सत्यापन किया. इस दौरान मतदाता पर्ची वितरण हर हाल में वितरण करने, सभी सेक्टर पदाधिकारी को कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा. कहा कि सेक्टर पदाधिकारी की भूमिका चुनाव में एक कड़ी के रूप में होती है. ऐसे में उनके कार्य और कार्य प्रणाली पूरी तरह निष्पक्ष होनी चाहिए. अपने-अपने मतदान क्षेत्र में लगातार स्वीप गतिविधि चलाने का भी निर्देश दिया. 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य निर्वाचन आयोग के द्वारा रखा गया है. लाइसेंसी हथियार की भी जांच करने के निर्देश दिए. मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं, विद्युत, पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी कैमरा और रैप की व्यवस्था की भौतिक समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्वच्छ, आकर्षक और मतदाताओं के अनुकूल वातावरण में सजाया जाए. कहा कि मतदान के दिन सब कुछ खूबसूरत दिखना चाहिए. ताकि मतदाताओं में एक उत्सव जैसा माहौल महसूस हो सके. कर्मियों से संवाद कर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिया. मतदाता किसी भय या असुविधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अद्यतन तैयारी की जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन