Madhubani News : झंझारपुर के रास्ते अमृतसर के लिए अब दो ट्रेन का होगा परिचालन

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 16 Sep 2025 10:30 PM

विज्ञापन

झारपुर के रास्ते पंजाब, लुधियाना, अमृतसर के लिए अब इस त्योहारी सीजन पर दो ट्रेनों का परिचालन हो रहा है.

विज्ञापन

झंझारपुर. झारपुर के रास्ते पंजाब, लुधियाना, अमृतसर के लिए अब इस त्योहारी सीजन पर दो ट्रेनों का परिचालन हो रहा है. जिसमें कटिहार से झंझारपुर होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 05735/ 05736 एक स्पेशल ट्रेन है जो ट्रेन कटिहार से खुलकर फारबिसगंज, निर्मली, झंझारपुर, सकरी के रास्ते अमृतसर तक जाती है. वहीं दूसरी ट्रेन सहरसा से छेहरटा (अमृतसर) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस जो सुपौल, निर्मली, झंझारपुर, सकरी के रास्ते छेहरटा (अमृतसर) तक जाएगी. इस दोनों ट्रेनों का बुकिंग शुरू हो गया है. गाड़ी संख्या 05735 और 05736 कटिहार – अमृतसर स्पेशल झंझारपुर के रास्ते कटिहार और अमृतसर के बीच शुरू होने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 05736 का बुकिंग शुरू हो गया है. यह ट्रेन कटिहार से 17 सितंबर को रात 21:00 बजे खुलेगी जो झंझारपुर रात्री 01:42 बजे पहुंचेगी, यहां से 01:44 बजे प्रस्थान करने के बाद यह ट्रेन सकरी, शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल के रास्ते अमृतसर तक जाएगी. वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 05735 अमृतसर – कटिहार स्पेशल अमृतसर से 13:25 बजे खुलेगी जो ब्यास, ढ़ंढारी कलां, अम्बाला कैंट, रूरकी, मोराबाद के रास्ते अगले दिन झंझारपुर 18:15 बजे पहुंचेगी. यहां से 18:17 बजे प्रस्थान करने के बाद फारबिसगंज के रास्ते कटिहार 23:45 बजे पहुंचेगी. इधर गाड़ी संख्या 14628 और 14627 छेहरटा (अमृतसर)- सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस का भी छेहरटा (अमृतसर) की ओर से बुकिंग शुरू हो गया. गाड़ी संख्या 14628 अमृत भारत एक्सप्रेस अब प्रत्येक शनिवार को छेहरटा से रात के 22:55 बजे खुलेगी जो अमृतसर, ब्यास, ढंढारी कलां, सरहिंद, अंबाला कैंट, मोराबाद के रास्ते चलकर अगले दिन सोमवार को 07:03 बजे सुबह में झंझारपुर पहुंचेगी. यहां से 07:05 में खुलने के बाद निर्मली, सरायगढ़, सुपौल के रास्ते चलकर सहरसा 10:00 बजे सुबह पहुंचेगी. वहीं गाड़ी संख्या 14627 सहरसा- छेहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस का अभी बुकिंग शुरू नहीं हुआ है. हालांकि यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सहरसा से 13:00 बजे दोपहर में खुलेगी जो 15:28 बजे झंझारपुर पहुंचेगी. यहां से 15:30 बजे दोपहर में यह ट्रेन खुलने के बाद शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल के रास्ते (अमृतसर) छेहरटा तक जाएगी. इस ट्रेन में शयनयान का कुल 8 कोच लगा हुआ है. अमृतसर से झंझारपुर तक का शयनयान का किराया 720 रुपये है. वहीं, निर्मली से किराया 730 है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन