Madhubani News : अपहृत बच्ची का नहीं मिला सुराग, पुलिस उदासीन

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 मार्च को एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में अब तक अपहृता का सुराग नहीं लगा है.

विज्ञापन

घोघरडीहा. थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 मार्च को एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में अब तक अपहृता का सुराग नहीं लगा है. अपहृता को उसके घर से अपहरण कर लिया गया. अपहृता की मां ने 3 अप्रैल 2025 को थाना में आवेदन दिया, जिस पर 5 अप्रैल को घोघरडीहा थाना में मामला दर्ज किया गया था. प्राथमिकी में शाहजहां प्रवीण को नामजद अभियुक्त बनाया गया. अपहृत बच्ची की मां ने बहला फुसलाकर कर बेटी का अपहरण कर लेने का आरोप लगाते हुए बच्ची को बेचने या हत्या किए जाने की शंका जाहिर की है, लेकिन अब तक न तो अपहृत बच्ची बरामद हुई है न आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. दो सप्ताह पहले अपहृत बच्ची की मां ने मिथिला प्रक्षेत्र दरभंगा की डीआइजी से उनके कार्यालय कक्ष में भेंट कर स्थानीय पुलिस के कथित निराशाजनक व्यवहार ,अपहृत पुत्री की बरामदगी एवं अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी की गुहार लगायी थी. परिजनों के अनुसार डीआईजी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित संज्ञान लेते हुए अपहृत बच्ची की माता को सोमवार को मधुबनी बुलाई थी. जहां डीएसपी फुलपरास सुधीर कुमार एवं केस के आइओ प्रिया कुमारी को भी बुलाया गया था. परिजनों ने कहा कि डीआईजी ने पुलिस अधिकारी की बात सुनने के बाद डीएसपी को अविलंब नाबालिग लड़की को बरामद करने का निर्देश दिए. डीआइजी ने अपहृता की मां को एसपी से भेंट करने की बात भी कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन