Madhubani News : उपकारा में 9 बंदी कर रहे छठ व्रत
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 26 Oct 2025 9:45 PM
लोक आस्था का महपर्व छठ पूजा उपकारा के अंदर रहने वाले बंदी भी मना रहे हैं.
झंझारपुर. लोक आस्था का महपर्व छठ पूजा उपकारा के अंदर रहने वाले बंदी भी मना रहे हैं. संसूचित बंदियों में 9 लोग छठ व्रत कर रहे हैं. जिसमें 4 महिला एवं 5 पुरुष हैं. कारा अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुरुष बंदी में महेश सिंह, मुकेश पासवान, कौशल चौधरी, मुकेश यादव एवं माधव यादव हैं. जबकि महिला छठ व्रती में नीलम देवी,अमोलिया देवी, सुधीरा देवी एवं निर्मला देवी हैं. सभी बंदियों को कारा प्रशासन की तरफ से नया वस्त्र, दूध, फल, सूप, कोनिया सहित अन्य पूजन की सभी सामग्री उपलब्ध कराई गई है. महिला बंदियों को साड़ी के साथ अन्य वस्त्र दिए गए हैं. जबकि पुरुष बंदी को धोती के साथ अन्य वस्त्र दिया गया है. छठ पूजा के बाद पुरुष बंदी के धोती को सुरक्षित रखा जाएगा. जब उनकी रिहाई होगी तो उन्हें दिया जाएगा. कारा अधीक्षक ने बताया कि धोती कारा मैनुअल के मुताबिक अंदर रखना वर्जित रहता है. बंदियों को छठ पर्व की सभी सुविधा श्रद्धा के साथ उपलब्ध कराने में कारा अधीक्षक के अलावा प्रभारी उपाधीक्षक, कारा चिकित्सक सहित अन्य लोग मनोयोग से सहयोग कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










