Madhubani : नव पदस्थापित डीएसपी ने किया पदभार ग्रहण

Updated:
विज्ञापन
Madhubani : नव पदस्थापित डीएसपी ने किया पदभार ग्रहण

नव पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में राघव दयाल ने शुक्रवार को योगदान दिया.

विज्ञापन

जयनगर . नव पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में राघव दयाल ने शुक्रवार को योगदान दिया. वे 1994 बैच के पुलिस पदाधिकारी है. जो सब इंस्पेक्टर से प्रमोशन होकर डीएसपी के तौर पर मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, बीएएसपी 11 जमुई में उपाधीक्षक के पद पर पदस्थापित थे. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता विधि व्यवस्था और अपराध नियंत्रण महत्वपूर्ण रहेगा. आम जनमानस और पुलिस के बीच बेहतर संबंध स्थापित किया जाएगा. कहा कि पूर्व में भी पुलिस पब्लिक के बीच संबंध बेहतर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आम लोगों को किसी भी समय पुलिस अधिकारियों से मिल सकते हैं. वह अपनी समस्या पुलिस के बीच रख सकते हैं. नव पदस्थापित डीएसपी ने पदभार ग्रहण करते ही कहा कि वे यहां के लोगों के साथ मिलकर निष्पक्षता से कार्य करेंगे. जन सहभागिता को जरूरी मानते हुए पुलिस विभाग की क्षमता में वृद्धि करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailendra Kumar Jha

लेखक के बारे में

By Shailendra Kumar Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन