Madhubani News : अंतर राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में नरकटियागंज की टीम विजयी

Published at :16 Feb 2025 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : अंतर राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में नरकटियागंज की टीम विजयी

अंतर राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल का फाइनल मैच कोलकाता बनाम नरकटियागंज के बीच हुआ.

विज्ञापन

खजौली. प्रखंड क्षेत्र की वेता ककरघट्टी पंचायत के ठेंगहा स्टेडियम में रविवार को अंतर राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल का फाइनल मैच कोलकाता बनाम नरकटियागंज के बीच हुआ. टूर्नामेंट में विजेता टीम नरकटियागंज को सांसद रामप्रीत मंडल, विधायक सुधांशु शेखर, प्रमुख कुमारी उषा, जिला जदयू अध्यक्ष फूले भंडारी, जिप सदस्य जितेंद्र कुमार भारती ने कप दिया. नरकटियागंज की टीम टॉस जीतकर खेल प्रारंभ किया. इस खेल में कोलकाता एवं नरकटियागंज की टीम ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन कर मध्यांतर से पहले नरकटियागंज की टीम ने 2- 0 से बढ़त बना लिया. वही मध्यांतर के बाद दोनों टीम बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए कोलकाता की टीम को हराकर नरकटियागंज की टीम ने 3 -1 गोल से जीत दर्ज की. इस दौरान सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा कि खेल में हार जीत लगा रहता है. दोनों टीम खेल में बेहतर प्रदर्शन किया. विधायक सुधांशु शेखर ने कहा कि खेल में दोनों टीम ने रोमांचक खेल प्रदर्शन किया है. प्रमुख कुमारी उषा, जिप सदस्य जितेंद्र कुमार भारती, जिला जदयू अध्यक्ष फूले भंडारी ने भी खिलाड़ी एवं खेल पर चर्चा की. फुटबॉल टूर्नामेट में निर्णायक के रूप में भूमिका निभा रहे बिहार रेफरी शंभु पंजीयार, सुरेश राम एवं जिला रेफरी विक्की कुमार, रहमत अली ने अहम भूमिका निभाई. उदघोषक जीवछ सिंह ने किया. मौके पर प्रमुख हरलाखी युगल किशोर यादव, जयनगर नगर चेयरमैन, राज कुमार सिंह, बलराज सहनी, रामबाबू सिंह, विनय कुमार सिंह, सूर्यदेव सिंह, शत्रुघ्न राउत, बीआरपी हेमनारायण महतो, जिप सदस्य संजय कुमार राम, मुखिया श्रीमोहन झा, पंसस झोली पासवान, रघुबीर गड़ेरी, मो.अंसारी, प्रदीप कुमार सिंह, अरविंद्र कुमार सिंह, बिनोद सिंह, बलराम यादव, सरपंच रामानंद ठाकुर एवं आयोजनकर्ता सतीश कुमार, कमलेश कुमार, संजीत कुमार, राम कुमार, श्रवण कुमार, लालू यादव ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन