Madhubani News : मधेपुर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 20 Sep 2025 9:53 PM
मधेपुर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की ओर से विद्यार्थियों में अनुशासन और नियमों के पालन की आदत को विकसित करने के उद्देश्य से एक म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. य
झंझारपुर. मधेपुर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की ओर से विद्यार्थियों में अनुशासन और नियमों के पालन की आदत को विकसित करने के उद्देश्य से एक म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रथम चरण में 12 छात्रों ने भाग लिया. जिसमें आमिर रजवी, अबैदुल्लाह, मो. असलम, संजय मंडल, रामकिशोर महतो, रौनक राज, सागर भारत, कौशल किशोर राम, विकास कुमार प्रसाद, यशोधर यादव, प्रवीण कुमार ठाकुर, रवि कुमार का चयन हुआ. द्वितीय चरण में 12 छात्राओं ने भाग लिया. जिसमें कमर फातिमा, नेमत परवीन, शाहीन परवीन, राफिया रहमान, ऋतु कुमारी, खुशबू, स्वीटी कुमारी, चांदनी परवीन, सजदा खातून, शेख सबीहा यासमीन, सबरीन बुशरा, रीना कुमारी शामिल थी. तृतीय चरण एवं फाइनल चरण में चयनित 6 छात्र और 6 छात्राओं के बीच मुकाबला हुआ. जिसमें प्रथम स्थान मो. असलम, द्वितीय स्थान विकास कुमार प्रसाद, तृतीय स्थान रीना कुमारी, चौथा स्थान राफिया रहमान, पांचवां स्थान कमर फातिमा, छठा स्थान अबैदुल्लाह ने हासिल किया. सहायक प्राध्यापक डॉ. बिमलेश कुमार सिंह, सुशील कुमार राय, डॉ. दिव्यांशु शेखर, डॉ. जय शंकर झा, सनाउल्लाह, मुजाहिद हुसैन, पिंकी कुमारी, रीना कुमारी, रिंकू कुमारी, पंकज कुमार शामिल थे. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सईदुल्लाह खान ने सभी विजेताओं को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










