Madhubani News : प्रखंड सरपंच महासंघ के अध्यक्ष सुरेश चंद्र झा के निधन पर शोक

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 24 Jun 2025 10:39 PM

विज्ञापन

पंडौल प्रखंड सरपंच महासंघ के अध्यक्ष सुरेश चंद्र झा का निधन शनिवार की देर रात दरभंगा स्थित एक निजी अस्पताल में हो गया है.

विज्ञापन

सकरी. पंडौल प्रखंड सरपंच महासंघ के अध्यक्ष सुरेश चंद्र झा का निधन शनिवार की देर रात दरभंगा स्थित एक निजी अस्पताल में हो गया है. सरहद निवासी 74 वर्षीय सुरेश चंद्र झा श्रीपुर हाटी दक्षिणी पंचायत के वर्ष 2001 से 2016 तक सरपंच रहे थे. वर्तमान में उनकी पत्नी रीता देवी श्रीपुर हाटी दक्षिणी पंचायत की सरपंच हैं. उनके निधन की खबर सुन श्रीपुर हाटी दक्षिणी पंचायत में शोक की लहर दौड़ गयी. उनके पैतृक गांव सरहद में उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके निधन पर विधायक समीर कुमार महासेठ, मुखिया अमरावती देवी, पूर्व मुखिया गोपाल झा, पूर्व मुखिया डॉ. इंद्रमोहन झा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार झा, जन स्वराज पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्र शेखर झा, पूर्व मुखिया पूनम देवी, पूर्व सरपंच गंभीरा देवी, पूर्व मुखिया प्रेम कुमार झा, पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार साह, सीताराम ठाकुर, राजन दत झा, दुर्गेश कुमार झा, जीतेंद्र झा, ब्रजेश चंद्र झा, विजय कुमार झा, पवन कुमार झा, विकास कुमार झा, सुरज कुमार झा, शैलेश कुमार झा, गोपाल कुमार झा, अतुल कुमार झा, कैलाश झा, निरस झा, मिथिलेश झा, प्रदीप कुमार झा, अमोद कुमार झा, अनिल कुमार दास, संजय सहनी, भरत चौधरी, हीरा लाल दास, अनिल चौधरी, मनोज कुमार चौधरी, मुखिया राम कुमार यादव, अरुण राउत, मुखिया दशरथ झा, रुद्रकांत झा ने शोक व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन