Madhubani News : जमीन हड़पने की नीयत से मां-बेटे को पिस्टल की बट के मारकर किया घायल

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद वार्ड 6 में जमीन हड़पने की नियत से पिस्टल की बट से मां बेटे को जमकर मारपीट की गयी.

विज्ञापन

झंझारपुर. नगर परिषद वार्ड 6 में जमीन हड़पने की नियत से पिस्टल की बट से मां बेटे को जमकर मारपीट की गयी. पिस्टल के बल पर बैंक चेकबुक व दो भरी सोने के आभूषण लूट लिये. बताया जा रहा है कि घायल को इलाज के लिए रात भर अस्पताल भी नहीं जाने दिया गया. सुबह में छिपते छिपाते अस्पताल में इलाज कराया. झंझारपुर थाना में पीड़ित 75 वर्षीय शिव दुलारी देवी ने नगर परिषद के ही अमित नायक, मनीष नायक, अमल नायक, श्रवण नायक, अंकित नायक पर यह आरोप लगाया है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि 21 अप्रैल की रात 9:00 बजे आरोपितों ने पहले तीन महिला मकान पर चढ़ा. उनके पुत्र रमाशंकर नायक को पिस्तौल की बट से बाएं हाथ पर जमकर मारपीट किया. आरोपियों ने लात, घूसा से मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया. जब वह बेटे की मार देखकर रोकने का प्रयास किया, तो अमित नायक ने हाथ से उनका गला दबा दिया. उनके पुत्र रमाशंकर के कान के पीछे पिस्टल सटाकर आइसीआइसीआइ बैंक का ब्लैंक चेक और उनके गले से सोने का दो भरी का चैन भी लूट लिया. इलाज करने के लिए अस्पताल भी नहीं जाने दिया गया. पीड़िता का आरोप है कि अमित नायक जबरन कीमती जमीन को हर अपने नाम करने का प्रयास लगातार करता रहा है. इसके लिए वह बार-बार जान से मारने की धमकी भी देता रहता है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन