Madhubani News : 65 से अधिक अपराधियों का कराया गया गुंडा परेड

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : 65 से अधिक अपराधियों का कराया गया गुंडा परेड

विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

विज्ञापन

लखनौर. विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इसी क्रम में रविवार को लखनौर थाना परिसर में 5 दर्जन से अधिक अपराधियों का गुंडा परेड कराया गया. थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने कहा कि यह परेड चुनाव समाप्ति तक प्रत्येक रविवार को होगा. उनके अनुसार, थाना क्षेत्र के 141 अपराधियों का नाम गुंडा पंजी में दर्ज है. जिनमें सबसे अधिक शराब से जुड़े मामलों के अपराधी शामिल है. चुनाव के दौरान आम मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण में मतदान करने के उद्देश्य से पुलिस लगातार निगरानी कर रही है. सभी अपराधियों को पहले ही विधिवत नोटिस देकर परेड में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था. रविवार दोपहर 65 से अधिक अपराधी थाना पर पहुंचे. जिनमें कई ऐसे भी थे जो पहले अनुपस्थित रहे थे. सभी अपराधियों से दो लाख रुपये का बांड भरवाया गया. साथ ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 135 के तहत बांड पत्र भरवाने की प्रक्रिया पूरी की गई. थानाध्यक्ष ने सख्त निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या असामाजिक तत्वों की संलिप्तता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन