Madhubani News : नवटोल गांव में घर से मोबाइल व पर्स चेारी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : नवटोल गांव में घर से मोबाइल व पर्स चेारी

आरएस थाना क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आई है. नवटोल निवासी श्याम बिहारी झा के घर से चोरों ने देर रात तीन मोबाइल फोन व पर्स चुरा लिया.

विज्ञापन

लखनौर. आरएस थाना क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आई है. नवटोल निवासी श्याम बिहारी झा के घर से चोरों ने देर रात तीन मोबाइल फोन व पर्स चुरा लिया. पर्स में एक हजार नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य जरूरी कागजात थे. बताया गया कि जब चोर गृहस्वामी की पत्नी के कमरे में पहुंचा, तो उन्हें किसी अनजान व्यक्ति की आहट महसूस हुई. उन्होंने शोर मचाना शुरू किया. इसके बाद चोर फरार हो गया. थानाध्यक्ष माया कुमारी ने कहा कि मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन